अचानक बदला इस शहर में मौसम, दिन में छाया अंधेरा

Date: 2026-04-29
news-banner

वाराणसी। शहर में बुधवार की शाम को मौसम अचानक बदल गया और दिन में ही अंधकार छा गया। देखते ही देखते पहले तेज हवाएं चलने लगीं और उसके बाद ओलों के साथ तेज बारिश होने लगी।

पिछले कई दिनों की तेज गर्मी और लू से परेशान काशीवासियों के लिए बुधवार की शाम एक अलग मौसम लेकर आयी। शाम को क़रीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। इसके साथ ही आसमान में सूरज का दिखना बंद हो गया और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला। शाम चार बजे 44-45 डिग्री के आसपास पहुँच चुका तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। कुछ ही देर में गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शहरी इलाके में अचानक हुए मौसम बदलाव से लोगों को तपिश से राहत मिली लेकिन ग्रामीण इलाकों में ख़ास तौर पर आम की फ़सल पर विपरीत असर दिखाई दिया। तेज हवा की वजह से आम के टिकोरे टूट कर ज़मीन पर आ गिरे।

Leave Your Comments