Amit Shah Visit Odisha : 21 मार्च 2025 शुक्रवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय यात्रा पर ओडिशा है। इस दौरान राज्य में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा तीन दिन तक चलेगी, जिसमें 23 मार्च तक कई स्थानों पर उनका दौरा होगा। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया कि शाह 21 मार्च की शाम झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचें और एमसीएल अतिथि गृह में रूके हुए है।
अमित शाह ओडिशा ने किस मंदिर में पूजा किया?
उन्होंने बताया कि अमित शाह ने 22 मार्च को झारसुगुड़ा के पीएचडी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले संबलपुर स्थित मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा किया। भाजपा नेता के मुताबिक जनसभा को संबोधित करने के अलावा केंद्रीय मंत्री वहां कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखने वाले है। उन्होने आगे कहा कि संवाददाताओं को बताया कि इसके बाद वह भुवनेश्वर होते हुए पुरी जाएंगे और रात्रि विश्राम तटीय शहर में करेंगे।
अमित शाह के ओडिशा दौरे के दौरान कौन-कौन नेता मौजूद होंगे?
इसी बीच, ओडिशा के शीर्ष BJP नेताओं ने बीते गुरुवार को संबलपुर जिले के बुर्ला में बैठक की और केंद्रीय मंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा भी की। रिपोर्ट के मुताबिक, शाह के दौरे के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।