अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुनार को दो कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
|
US Birthright Citizenship: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जन्म पर्यटन Birth Tourism पर काबू पाने और जन्मजात नागरिकता के लिए पात्र लोगों की संख्या को सीमित करने के लिए दो कार्यकारी आदेशों executive order पर हस्ताक्षर किए हैं।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट कुछ सप्ताह पहले इस संबंध में ट्रम्प के निर्देश को रद्द किया था।
ट्रम्प ने गुरुवार 6 अगस्त, 2026 को नये आदेश पर हस्ताक्षर किए। इन आदेशों में उन लोगों पर नकेल कसने की कोशिश है जो अमेरिका में पेशेवर तौर पर इसलिए बच्चे को जन्म देने पहुंचते हैं ताकि उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल सके।
इस आदेश के तहत बर्थ टूरिज्म के आधार पर बच्चों को नागरिकता नहीं दी जाएगी, यानी अब उन बच्चों को नागरिकता नहीं दी जाएगी, जिनकी मां सिर्फ बच्चे को जन्म देने के लिए टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका आती हैं।
ट्रम्प ने एक दूसरे विधेयक पर भी हस्ताक्षर किए जो उन लोगों की परिभाषा का विस्तार करता है जिन्हें जन्मजात नागरिकता के लिए अयोग्य बताया गया है। दूसरे आदेश के तहत उन बच्चों को भी अमेरिकी नागरिकता नहीं मिलेगी जिनके माता-पिता का आतंकवाद से संबंध है। इसके अलावा विदेशी सरकारों के राजनयिकों, सरकारी कर्मचारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में काम करने वाले लोगों के अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को भी नागरिकता नहीं दी जाएगी।
30 जून को, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को समाप्त करने वाले ट्रंप के कार्यकारी आदेश को रद्द कर दिया था। अमेरिकी शीर्ष अदालत ने इस बात की पुष्टि की थी कि 100 साल से अधिक पुरानी यह समझ है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा हुए लगभग सभी लोग नागरिक हैं।