तमिलनाडु में नई सरकार पर राज्यपाल की दो टूक, बहुमत स्थापित कीजिए

Date: 2026-05-07
news-banner

तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर फंसा पेंच फ़िलहाल नहीं सुलझ सका है। प्रदेश में 108 सीट जीतकर आई नवगठित टीवीके पार्टी बहुमत के लिए जरुरी 118 विधायकों का समर्थनपत्र राज्यपाल को अब तक नहीं पेश कर सकी है।

राज्यपाल का रुख़

राज्य में सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को टीवीके के मुखिया थिरु सी. जोजेफ विजय ने फिर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात राज्यपाल के निमंत्रण पर चेन्नई के लोकभवन में हुई। इस मुलाक़ात के दौरान राज्यपाल ने साफ़ किया कि राज्य में सरकार बनाने के लिए तमिलनाडु विधानसभा में आवश्यक बहुमत का समर्थन अभी साबित नहीं है।

काँग्रेस का समर्थन

टीवीके को हालांकि काँग्रेस अपना समर्थन दे दिया है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में काँग्रेस ने पाँच सीट पर जीत दर्ज की है। लेकिन इन पाँच विधायकों को मिलाकर भी टीवीके पास 112 विधायक ही हो पा रहे हैं। टीवीके प्रमुख विजय दो सीटों से विजयी हुए हैं। ऐसे में पहुमत के लिए अब भी पाँच विधायकों का समर्थन और चाहिए।

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था जिनमें एक गठबंधन डीएमके और दूसरा गठबंधन एआईडीएमके के नेतृत्व में मैदान में उतरा था। तीसरी ताक़त के तौर पर टीवीके ने चुनाव लड़ा था और वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

डीएमके नहीं चाहती चुनाव

चुनाव परिणामों के बाद काँग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन तोड़ लिया है और टीवीके को समर्थन की घोषणा की है । डीएमके ने काँग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसकी निंदा की है। डीएमके विधायकों की बैठक में बृहस्पतिवार को जो चार प्रस्ताव पारित किए गए उनमें एक काँग्रेस की निंदा का भी प्रस्ताव है।अपने एक प्रस्ताव में डीएमके ने कहा है कि वह राज्य में फिर चुनाव नहीं चाहती लेकिन वह साम्प्रदायिक दलों को सत्ता में आने भी नहीं देना चाहती।

आगे क्या होगा?

तमिलनाडु में नई सरकार का गठन पूरी तरह राज्यपाल के विवेक पर है। राज्यपाल अगर इस बात से संतुष्ट होते हैं कि जिस पार्टी के नेता को सरकार बनाने के लिए वह आमंत्रित करेंगे वह एक तय समय में सदन में अपना बहुमत साबित कर देंगे तो वह उस नेता को मुख्यमंत्री नियुक्त कर सकते हैं। अगर राज्यपाल कोई कोई पार्टी संतुष्ट नहीं कर पाती तो वह विधानसभा को निलंबित रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा में पार्टियों की मौजूदा स्थिति

पार्टी सीट
TVK  108

DMK 

59 

ADMK 

47 

INC 

PMK 

IUML

CPI 

VCK 

CPM 

BJP 

DMDK 

AMMKMNKZ 

1

योग

234

 

Leave Your Comments