करण कुंद्रा संग बंधन में बंधेंगी तेजस्वी प्रकाश, जानें किस दिन होगी शादी

Authored By: News Corridors Desk | 19 Mar 2025, 06:33 PM
news-banner
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भारतीय टेलीविजन पर सबसे बेहतरीन कपल्स में से एक हैं। दोनों को एक साथ बिग बॉस 15 में देखा गया था, जहां दोनों एक-दूजे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने अपने प्यार को कभी नहीं छिपाया और खुलकर इसके बारे में बात भी की। चार साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे इस कपल की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। फैंस अब बेसब्री से उनके शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही अभी अपने काम में व्यस्त हैं। दोनों ही इस बारे में बात करने से बचते हैं। कई बार हो चुके इस सवाल का दोनों ने ही अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस की मां 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी बेटी का सपोर्ट करने के लिए आईं और एक अपडेट साझा करके फैंस को खुश कर दिया है।

तेजस्वी हुईं शॉक


तेजस्वी प्रकाश अपनी मां के जवाब से हैरान रह गईं। फराह खान ने पूछा कि क्या लड़के का नाम करण है, ताकि अभिनेत्री की करण कुंद्रा के साथ शादी की अटकलों को और पुख्ता किया जा सके। एक बार फिर तेजस्वी प्रकाश की मां ने यह पुष्टि करके अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया कि दूल्हा वास्तव में करण ही होगा। इस जवाब पर शो के अन्य प्रतियोगियों ने तालियां बजाईं और खुशी मनाई। फराह खान ने तेजस्वी की मां से उनकी शादी के बारे में पूछा। अपने जवाब में उन्होंने पुष्टि की कि उनकी बेटी 2025 में शादी के बंधन में बंधेगी। 

लोगों का रिएक्शन


फैंस बहुत खुश हुए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी साझा की। एक फैन ने कहा कि जब तक वे शादी के बंधन में नहीं बंध जाते तब तक वह अपडेट पर भरोसा नहीं कर सकती, अन्य युजर ने लिखा, 'मैं नहीं पिघलूंगी। जब तक फोटो नहीं देखूंगी, मंगलसूत्र या सिंदूर के साथ और घोड़ी पे बैठे हुए, जिजा जी की, मैंने कुछ नहीं सुना।' एक अन्य नेटिजन ने तेजस्वी की मां से इस जोड़े की शादी करवाने का अनुरोध किया और कहा, 'अरे आंटी इस साल कर दो।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की क्लिप रिलीज हुई तो यह कुछ ही समय में वायरल हो गई।