भोजपुरी के गानों को बिना अश्लीलता और फूहड़ता के भी सुपरहिट बनाया जा सकता है। यह साबित किया है भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर नीलकमल सिंह ने। नीलकमल सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार नीलकमल सिंह के गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में नीलकमल सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का नया गाना ‘लड़की दीवानी’(Ladki Deewani) रिलीज हुआ है, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। नीलकमल सिंह ने सनी लियोनी के साथ हिंदी गाना गाकर और वीडियो बनाकर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है। नीलकमल सिंह और सनी लियोनी की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने की बात करें तो इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका संगीत आर जे कंग ने तैयार किया है। बता दें कि ‘लड़की दीवानी’ बॉलीवुड के क्लासिक सॉन्ग ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ का रीमेक है।
गाना जल्द बनाएगा रिकॉर्ड!
नीलकमल सिंह और सनी लियोनी की इस सुपरहिट जोड़ी ने भोजपुरी और बॉलीवुड के फैंस को एक शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस दिया है। अगर आपने अभी तक ये गाना नहीं देखा, तो जाइए जरूर देखिए क्योंकि इसमें एंटरटेनमेंट और रोमांस का भरपूर डोज है। अभी इस गाने को रिलीज हुए एक दिन ही हुआ है और लाखों में इसके व्यूज आ गए हैं। एक दिन में 03 मिलियन से ज्यादा व्यूज लाने में बड़े-बड़े कलाकार के भी पसीने छूट जाते हैं। लेकिन नीलकमल सिंह ने यह करके दिखाया है। यूट्यूब पर लड़की दीवानी ट्रेंड कर रहा है। लाल-पीली साड़ी में सनी लियोनी लोगों पर अपनी हॉटनेस से कहर बरसा रही हैं। इस गाने को देखकर हर कोई नीलकमल सिंह की तारीफ कर रहा है। लोगों ने तो सिंगर को भोजपुरी का अरिजीत सिंह बता दिया है।
फैंस ने की तारीफों की बारिश
इस गाने पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘लाजवाब गाना, नीलकमल भैया की जय!’, दूसरे ने लिखा, ‘बिहार का बेटा, मेहनत की मिसाल, भोजपुरी किंग नीलकमल सिंह का नाम सबके दिल में बेमिसाल!’, एक यूजर ने कहा, ‘धीरे-धीरे भोजपुरी का हीरो बॉलीवुड में जा रहा है!’, एक और फैन ने लिखा, ‘सनी लियोनी ने दिल जीत लिया!’