साधु-संतों का अपमान किया तो होगी कार्रवाई : शुभेंदु

साधु-संतों का अपमान किया तो होगी कार्रवाई :  शुभेंदु
हाइलाइट्स :
• 11 हजार लोगों ने कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ किया
• साधु-संतों के अपमान पर कार्रवाई की चेतावनी दी
• धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर जलाने का मामला उठाया

Suvendu Adhikari on Sadhu-Sant: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि साधु-संतों और धार्मिक नेताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित गीतापाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस कार्यक्रम में करीब 11 हजार लोग मौजूद थे।

धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े विवाद का जिक्र

शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हालिया बंगाल दौरे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संत और धार्मिक नेता अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन किसी के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर जलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। 

'अब डरने की जरूरत नहीं'

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग गीता का पाठ करें, हनुमान चालीसा पढ़ें, मंत्रों का जाप करें और धार्मिक वाद्य बजाएं। उन्होंने कहा कि समय बदल गया है और लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने 29 दिसंबर को कोलकाता में करीब 10 लाख लोगों के सामूहिक गीता पाठ का कार्यक्रम होने की भी जानकारी दी। उनके अनुसार, इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने की संभावना है।