दो साल बाद सामने आएंगी शेख हसीना

दो साल बाद सामने आएंगी शेख हसीना

भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना  पाँच अगस्त को अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकती हैं।

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अपना देश छोडने वालीं शेख हसीना इसकी दूसरी बरसी पर बुधवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही हैं।

दक्षिण एशिया विदेशी संवाददाता क्लब FCC South Asia की तरफ से नई दिल्ली के सर मार्क टुली ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगी।

इस कार्यक्रम के पोस्टर जारी किये गये हैं और इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।

शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित शेख हसीना की घर वापसी' (Sheikh Hasina’s Homecoming) नाम के इस सेशन में दो साल के अंतराल के बाद वह पहली बार सीधे मीडिया के सामने होंगी।

इस कार्यक्म मे हसीना के पुत्र साजीब वाजेद जॉय, पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल और शाकिब अल हसन जैसे मेहमान भी शामिल होंगे।

छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह में सत्ता से हटाए जाने के लगभग दो साल बाद उम्मीद है कि हसीना अपने भविष्य की योजनाओं और बांग्लादेश लौटने के रोडमैप के बारे में बात कर सकती हैं । 5 अगस्त 2024 को ढाका छोड़ने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन होगा।

बांग्लादेश में हसीना को कई मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। उनके सत्ता से हटने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी थी। हसीना की विरोधी पार्टी की नेता बेगम खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान के अपने देश लौटने और देश की सत्ता संभालने के बाद से वहां परिस्थितियां बदल गई हैं।