हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने आखिरकार 33 की उम्र में अपने सपनों का राजकुमार ढूंढ लिया और शादी के बंधन में बंध गईं! जी हां, 27 सितंबर 2025 को सेलेना ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन रुकिए, क्या आप जानते हैं कि सेलेना न सिर्फ दिलों की मल्लिका हैं, बल्कि संपत्ति के मामले में भी अपने पति से कहीं आगे हैं? आइए,इस लव स्टोरी को और करीब से जान लेते हैं.
शादी की चमक और सेलेना का ब्राइडल लुक
27 सितंबर, 2025 को सेलेना गोमेज ने शादी रचा ली... सेलेना ने अपनी शादी में व्हाइट गाउन में ऐसा जलवा बिखेरा कि फैंस की नजरें ठहर गईं। साइड पार्टेड शॉर्ट हेयर, मिनिमल जूलरी और सटल मेकअप के साथ वो किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, बेनी ब्लैंको ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे थे। दोनों की मिलियन डॉलर स्माइल ने उनकी खुशी को बयां कर दिया।
सेलेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में शादी की डेट लिखा है- '9.27.25'
https://www.instagram.com/p/DPH6AbikoLG/?utm_source=ig_web_copy_link
साल 2024 दिसंबर में ही सेलेना गोमेज ने बैनी ब्लैंको के साथ सगाई की थी. हालांकि, दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत इससे काफी पहले ही हो गई थी. साल 2015 में दोनों ने पहली बार प्रोफेशनली कोलैबोरेट किया था. दरअसल दोनों सिल्विया के रिवाइवल एल्बम के लिए साथ आए थे. हालांकि, 2019 में फिर से हिट ट्रैक ‘आई कांट गेट इनफ’ के लिए साथ काम किया. दोनों ने दोस्ती के बाद ही डेटिंग शुरू की. अब शादी के बंधन में बंधे हैं.
सेलेना की संपत्ति: पति से कितनी अमीर?
सेलेना गोमेज सिर्फ एक सिंगर और एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसवुमन भी हैं। सेलेना गोमेज सितंबर 2024 में ऑफिशियल तौर पर अरबपति क्लब में शामिल हो गई थीं. जिसके चलते साल 2025 में उनकी नेटवर्थ 11000 करोड़ रुपये बताई जाती है. जबकि उनके पति 50 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ के मालिक हैं, बेनी ब्लैंको एक सफल म्यूजिक प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर हैं. यानी 415 करोड़ की दौलत उनके पास है, जो सेलेना से काफी कम है. दरअसल बैनी ने जस्टिन बीबर, एड शीरन, रिहाना, मरून 5, कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स, बीटीएस, सेलेना गोमेज के लिए भी गाने लिखे हैं.
सेलेना की लव लाइफ और अफेयर
सेलेना की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है, खासकर उनकी लव लाइफ। आइए, उनके कुछ चर्चित अफेयर पर एक नजर डालें:
>जस्टिन बीबर: सेलेना और जस्टिन की ऑन-ऑफ रिलेशनशिप ने सालों तक हेडलाइंस बनाईं। 2011 में रिश्ते की पुष्टि हुई, लेकिन 2018 तक कई ब्रेकअप और पैच-अप के बाद ये जोड़ी अलग हो गई।
>निक जोनस: सेलेना का नाम प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ भी जुड़ा। दोनों की डेटिंग की खबरें 2008-09 में चर्चा में थीं।
>द वीकेंड: 2017 में सेलेना और सिंगर द वीकेंड (एबेल टेस्फाये) के बीच रोमांस की खबरें थीं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला।
>बेनी ब्लैंको: 2015 में प्रोफेशनल कोलैबोरेशन से शुरू हुई दोस्ती 2019 में आई कांट गेट इनफ गाने के साथ फिर से जुड़ी और आखिरकार प्यार में बदल गई। 2024 में सगाई और 2025 में शादी ने इस लव स्टोरी को परफेक्ट एंडिंग दी।
सेलेना की जिंदगी का नया चैप्टर
33 की उम्र में सेलेना गोमेज ने न सिर्फ अपने करियर में ऊंचाइयां छुईं, बल्कि प्यार में भी नई शुरुआत की। उनकी शादी की तस्वीरें और खुशी देखकर फैंस का दिल गदगद है। सेलेना की मेंटल हेल्थ और ल्यूपस जैसी बीमारियों से जंग ने उन्हें और मजबूत बनाया है। अब बेनी के साथ उनकी नई जिंदगी की शुरुआत हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है।