पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भारत में एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा हैदर पहले ही अपने चार बच्चों के साथ भारत आ चुकी हैं और अब उनकी नवजात बेटी का जन्म भारतीय धरती पर हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिलेगी?
भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, भारत में जन्म लेने वाले व्यक्ति को भारतीय नागरिकता तभी मिलती है जब:
बच्चे के माता-पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक हो
बच्चे के माता-पिता अवैध प्रवासी न हों
चूंकि सीमा हैदर पाकिस्तान की नागरिक हैं और अवैध रूप से भारत आई हैं, इसलिए उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिलना आसान नहीं होगा।
नागरिकता के लिए क्या हो सकता है उपाय?
अगर सीमा हैदर को भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो उनकी बेटी भी भारतीय नागरिकता के लिए पात्र हो सकती है। इसके लिए सीमा को भारत सरकार से शरणार्थी या विशेष नागरिकता दर्जा हासिल करना होगा।
भारत सरकार का रुख क्या रहेगा?
सीमा हैदर के मामले को लेकर पहले से ही कानूनी और राजनीतिक बहस चल रही है। ऐसे में उनकी बेटी की नागरिकता को लेकर सरकार क्या रुख अपनाती है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, कानूनी रूप से बच्ची को भारतीय नागरिकता मिलने में कई अड़चनें आ सकती हैं।
सीमा हैदर की बेटी का जन्म भारत में हुआ है, लेकिन उसे नागरिकता मिलने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। सरकार इस मामले में क्या निर्णय लेती है, यह भविष्य में स्पष्ट होगा।
पबजी गेम से शुरू हुई थी लव स्टोरी
बता दें कि साल 2023 में सीमा हैदर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म PUBG के जरिए भारत के सचिन मीणा से मिलीं थी। इसके बाद दोनों लगातार बात करते रहे। फिर दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। सीमा हैदर ने 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में इलीगल तौर से एंट्री ली थी। इस मामले के चलते सीमा हैदर को शरण देने के लिए सचिन मीणा को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हालांकि सचिन ने बताया कि उसने नेपाल में ही सीमा हैदर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। दोनों बतौर पति-पत्नी के तौर पर साथ रह रहे थे।