इस गर्मी की छुट्टियों में कितनी ट्रेने चलेंगी, यहां जानिए

Date: 2026-04-24
news-banner

दिल्ली। गर्मियों के दौरान ट्रेन में रिजर्वेशन की डिमांड एकदम से बढ़ जाती है। एक तो स्कूलों की छुट्टियां हो जाती हैं जिसकी वजह से परिवार अपने बच्चों के साथ अपने घरों की तरफ़ लौटते हैं तो दूसरी तरफ़ शादी-विवाह का सीज़न भी होता है। डिमांड को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है जिसकी मॉनिटरिंग ख़ुद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव कर रहे हैं।

रेल मंत्री ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक में गर्मियों के दौरान चलाई जा रही विशेष ट्रेनों की प्रगति की समीक्षा की।

गर्मियों के दौरान के व्यस्ततम समय यानि 15 अप्रैल से 15 जुलाई के दौरान, रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। अब तक 11,878 ट्रेनों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है और शेष ट्रेनों की अधिसूचना भी यात्रियों की सुविधा के लिए जारी की जा रही है।

नई दिल्ली, मुंबई (एलटीटी, सीएसएमटी, पुणे सहित), सूरत (उधना सहित), अहमदाबाद, बेंगलुरु आदि जैसे स्टेशन क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अपने गृह नगरों की यात्रा करने वाले मुसाफिरों पर खास ध्यान दिया गया है और सुगम बोर्डिंग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जमीनी व्यवस्था में सुधार किए गए हैं।

Leave Your Comments