दिन ही नहीं, इस एक्सप्रेस-वे पर रात में भी उतरे फ़ाइटर

Date: 2026-04-23
news-banner

सुल्तानपुर (यूपी)।  क्या आप सोच सकते हैं कि आम लोगों के चलने वाली सड़क पर रात तो क्या दिन में भी लड़ाकू विमान यानि कि फ़ाइटर प्लेन उतर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के एक एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान उतारकर अपनी रक्षा तैयारियों की क्षमता दिखा दी।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों समय भारतीय वायु सेना ने बुधवार को  अपने ये विमान उतारे। इसके लिए वायुसेना ने अपनी 'आपातकालीन लैंडिंग सुविधा' ELF को सक्रिय किया। ऐसा करके वायु सेना ने अपनी रक्षा संबंधी तैयारियों को मजबूत करने की अपनी संचालन क्षमता प्रदर्शित की।

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर, वायु सेना प्रमुख बी. मणिकांतन, एओसी-इन-सी, सीएसी और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय वायु सेना के विमानों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दौड़ लगाई।

जैगुआर, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, सी-295 और एएन-32 सहित विभिन्न प्रकार के विमानों के बेड़े, एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर और गरुड़ कमांडो टीम ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया। 

के संचालन के माध्यम से किया गया। भारतीय वायु सेना ने UPEIDA और स्थानीय  प्रशासन के साथ मिलकर दिन और रात दोनों समय इन आपातकालीन विमान बेड़े को कम से कम समय में सक्रिय करने के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रियाओं का मान्यीकरण किया।

इस अभियान ने मानक रनवे की अनुपलब्धता के दौरान भी निर्बाध संचालन करने की भारतीय वायु सेना की क्षमता को काफी हद तक बढ़ाया है, जिससे इसकी संचालन क्षमता का प्रदर्शन हुआ है। इसने वायु सेना के कुशल विमान चालक दल और जमीनी चालक दल की अल्प सूचना पर ऐसे एक्सप्रेसवे हवाई पट्टियों को सक्रिय करने की क्षमता प्रदर्शित होती है।

राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर रणनीतिक रूप से विकसित ये हवाई पट्टियां संचालन संबंधी मजबूती को काफी हद तक बढ़ाती हैं और आपात स्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण बलों को कई गुणा बढ़ाने में मददगार हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा मोचन क्षमताओं को मजबूती मिलती है।

Leave Your Comments