चार देशों के दूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र पेश किए

Date: 2026-04-23
news-banner

दिल्ली।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लाओ पीडीआर, कांगो, नामीबिया और गिनी बिसाऊ के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए।

जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए उनमें लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत विथया ज़ायावोंग, कांगो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत एमिली अयाजा मुशोबेकवा,नामीबिया गणराज्य के उच्चायुक्त विंग कमांडर एलेक्स लुन्याज़ो टुकुहुपवेले (सेवानिवृत्त) और गिनी-बिसाऊ गणराज्य के राजदूत एंटोनियो सेरिफो एम्बालो शामिल हैं।

Leave Your Comments