मोदी ने विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Date: 2026-04-29
news-banner

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ से देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

दर्शन पूजन के बाद प्रधानमंत्री के कहा कि माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !

प्रधानमंत्री मंगलवार को दोपहर बाद अपने संसदीय क्षेत्र की यात्रा पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू कराने का अपना संकल्प दोहराया था। इसके साथ ही उन्होंने छह हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की सुबह बीएलडब्ल्यू ने काशी विश्वनाथ मंदिर को लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। प्रधानमंत्री का काफिला कई रास्तों से गुजरते हुए विश्वनाथ धाम पहुंचा। रास्ते में स्थानीय निवासियों और उनकी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave Your Comments