कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक एक ऐसी दुकान पर पहुँच गए जहां झाल-मूड़ी बिकती है। प्रधानमंत्री के इस दुकान पर पहुंचने और झाल-मूड़ी खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कितने रुपए की झाल-मुड़ी खरीदी?
चुनाव सभा से लौटते प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला झारग्राम में सड़क के किनारे अचानक रुका।गाड़ी से निकलकर प्रधानमंत्री सीधे एक दुकान की तरफ़ बढ़े जहां झाल-मुड़ी बिकती है। चलते चलते प्रधामंत्री ने आवाज़ लगाई - भाई हमें अपना झाल-मुड़ी खिलाओ।
प्रधामंत्री को अपनी दुकान में देखकर झालमुड़ी वाला उनका अभिवादन करता है जिसका जवाब प्रधानमंत्री देते हैं। फिर वो पूछते हैं कितने का है?
पीएम के इस सवाल पर दुकानदार थोड़ा हिचकिचाता है। मोदी फिर पूछते हैं कि अच्छे वाला कितने का है। इसपर दुकानदार कहता है- दस-बीस यही बस। इसके बाद प्रधामंत्री कहते हैं कि जो भी है बना दो।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी जेब से पैसे निकालते हैं और उसमें से एक नोट निकालकर दुकानदार की तरफ़ बढ़ाते हुए कहते हैं कि कितना दस रुपए देना है। दुकानदार हाथ बढाता है, रुपए लेता है और उसे प्रधानमंत्री को वापस करने की कोशिश करता है। इस पर प्रधानमंत्री कहते हैं - नहीं भाई, ऐसा नहीं । फिर दुकानदार पैसे को सिर लगाकर रख लेता है और प्रधामंत्री से पूछता है कि प्याज़ । इस पर प्रधानमंत्री कहते हैं कि प्याज़ खाते हैं।…दिमाग़ नहीं खाते बस। फिर हंसने लगते हैं।
इसी से जुड़े कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं जिसमें प्रधमंत्री झाल-मुड़ी ख़ुद खाने के साथ ही दुकान पर मौजूद महिलाओं और बच्चों को बाँटकर खिलाते दिखाई दे रहे हैं।