सनातन धर्म में बहुत से पेड़-पौधे और फूल देवी-देवताओं को खास प्रिय है। पेड़-पौधे लगाने से जहां घर की शोभा बढ़ती है, वहीं इसके ज्योतिषीय लाभ भी मिलते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं, जो घर में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। इन पौधों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। आज हम आपको ऐसे ही एक पवित्र पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे घर में लगाने और विधि विधान से पूजा करने पर चमत्कारिक फायदे देखने को मिलते हैं। हम बात कर रहे है कनेर के फूल की। कनेर एक ऐसा पेड़ है, जिसका पौधा यदि आप घर में सही दिशा में लगाते हैं तो सकारात्मकता के साथ सुख-समृद्धि आती है। इसे वास्तु शास्त्र में सुख शांति का प्रतीक माना गया है।

कनेर के पेड़ में खिलने वाले फूलों का रंग पीला होता है और यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय है। ऐसे में यह फूल माता लक्ष्मी का भी पसंदीदा माना गया है और जब यह पेड़ आप घर में लगाते हैं तो माता की कृपा आप पर बरसती है। कनेर के पौधे का नाता मंगल ग्रह से माना गया है। कनेर के पौधे के ग्रह स्वामी मंगल हैं। ऐसे में कनेर के पौधे को घर में लगाने से मंगल दोष भी दूर होता है। अगर आप मांगलिक हैं तो आपको घर में कनेर का पौधा लगाना चाहिए। इस बात का खास ख्याल रखें कि लाल रंग का फूल देने वाला कनेर का पौधा घर में न लगाएं। ऐसा करना अशुभ माना गया है।
कनेर के पौधे का आयुर्वेद लाभ
आमतौर पर कनेर के फूल के कई कलर होते हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं पीले कनेर की। पीली कनेर के उपयोग से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। यह फूल अपने आप में चमत्कारी औषधि है, वहीं इसकी छाल और पत्तियां भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होती हैं। इनका प्रयोग जोड़ों के दर्द से लेकर त्वचा की समस्या में आराम देता है। इसके अलावा अगर आपको दाद-खाज की समस्या हो तो आप कनेर की जड़ को गोमूत्र में घिसकर लगा लें। ऐसा करने से खुजली में बहुत आराम मिलता है। इसके साथ ही मासिक धर्म की परेशानी को दूर करने में भी पीले कनेर का उपयोग किया जा सकता है। बता दें कि मासिक धर्म के दौरान उठने वाले दर्द और बेचैनी से राहत दिलाने के लिए आप पीले कनेर के फूलों का इस्तेमाल काढ़े के रूप में कर सकते हैं।
इसे किस दिशा में लगाना चाहिए?
आपको कनेर का पौधा पश्चिम या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। कनेर का पौधा धन आकर्षित करता है। लेकिन कनेर के पौधे को कभी भी घर के अंदर ना रखें। कनेर का पेड़ या पौधा घर के गार्डन में लगाना ही ठीक होता है। कभी भी कनेर के पौधे को घर के अंदर ना रखें। कनेर के पौधे को घर में लगाने से आपका अटका हुआ काम भी जल्द ही पूरा हो जाता है। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।