पासपोर्ट के लिए अब देनी होगी ज्यादा फ़ीस

पासपोर्ट के लिए अब देनी होगी ज्यादा फ़ीस

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनाने की फ़ीस रिवाइज कर दी है। रिवाइज्ड फ़ीस एक जुलाई 2025 से लागू होगी। पासपोर्ट बनवाने की फ़ीस बढ़ाने का फैसला विदेश मंत्रालय ने लिया है।

इस बढ़ोतरी से 36 पेज के पासपोर्ट के लिए एक हायर रुपए ज्यादा और 60 पेज के पासपोर्ट के लिए पन्द्रह सौ रुपए ज्यादा देने होंगे। तत्काल पासपोर्ट के लिए भी अब ज्यादा भुगतान करना होगा।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी है। अब 36 पेज वाले नए पासपोर्ट या पासपोर्ट को दोबारा जारी करवाने की कीमत ₹2,500 होगी। यानि अगर आप पासपोर्ट बनवाने जाएंगे तो ये फ़ीस आपको देनी होगी।

पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026, 1 जुलाई से लागू होंगे।

एक नोटिफिकेशन में, विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई फीस व्यवस्था के तहत, तत्काल सेवा में नए पासपोर्ट या पासपोर्ट को दोबारा जारी करवाने की कीमत ₹5,000 होगी।

60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट या उसे दोबारा जारी करवाने की फीस ₹3,500 होगी और तत्काल सेवा में इसके लिए ₹6,000 लगेंगे।

अभी 36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस ₹1,500 और 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस ₹2,000 है।