संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा विरोध प्रदर्शन

संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा विरोध प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन के भीतर और बाहर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हर तरह के जतन कर रहा है।  शुक्रवार को संसद परिसर में एक छोटा ड्रामा’ खेलकर विपक्ष ने अपनी माँग उठाई जिसमें सांसद एक दानपात्र में ‘चढ़ावा’ चढ़ाते दिखाई दिए।

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और गृह मंत्री के सदन में आकर छात्रों पर बल प्रयोग पर जवाब देने की माँग को लेकर विपक्षी दल के सदस्यो ने एक प्रहसन पेश किया। इसके लिए सांसद पप्पू यादव पूरी तरह केसरिया परिधान मे सजधज कर आये। उन्हे देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो किसी मठ या मंदिर के महंत हैं अथवा संन्यासी।

संसद में इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वाइरल होने लगा जिसमें पप्पू यादव दानपात्र लेकर फर्श पर बैठे हैं और विपक्षी सांसद दानपत्र में दान डाल रहे हैं।

पप्पू यादव के दानपात्र में में दान डालने वालों में काँग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे। काँग्रेस ने राहुल के इस काम की तस्वीरें अपने हैंडल से सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

इस प्रदर्सन के दौरान विपक्षी सांसद एक बड़े बैनर के पीछे खड़े होकर नारेबाजी करते दिखाईं दिए। इस दौरान जब अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद जब पप्पू के पास पहुंचे तो पूर्णिया सांसद उनके कदमों में दंडवत होते दिखाई  दिए जबकि सपा सांसद डिम्पल यादव भी चढ़ावा दानपात्र में डालती दिखीं।