मुंबई आकर मिलूंगा... निशिकांत दुबे का राज-उद्धव को खुला चैलेंज

Authored By: News Corridors Desk | 17 Jan 2026, 01:53 PM
news-banner

BMC में ठाकरे ब्रदर्स की हार पर चुटकी लेते हुए निशिकांत दुबे ने X पर लिखा है, ''मंबई आकर उद्धव ठाकरे जी तथा राज ठाकरे जी से मिलूंगा।'' जानिए इसके पीछे का पूरा विवाद क्या है
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का बॉस बीजेपी का होगा और देवेंद्र फडणवीस ही मुंबई के किंग होंगे। ये साफ होने के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने सबसे पहले ठाकरे ब्रदर्स पर अटैक किया है।  निशिकांत दुबे ने कहा कि मुंबई आकर मैं उद्धव और राज ठाकरे से मिलूंगा। BMC में शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की हार पर चुटकी लेते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निशिकांत दुबे ने लिखा है, ''मंबई आकर उद्धव ठाकरे जी तथा राज ठाकरे जी से मिलूंगा।''


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले साल जुलाई में मराठी बनाम हिंदी की लड़ाई में निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी। राज ठाकरे ने कहा था कि निशिकांत दुबे को मुंबई आने पर समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे। निशिकांत दुबे ने आज इसी का जवाब दे दिया है। 


'यूपी-बिहार आओगे तो पटक-पटक कर मारेंगे'
बता दें कि पिछले साल उत्तर भारतीयों पर मुंबई में हमले बढ़ रहे थे। बीजेपी के कई नेताओं ने महाराष्‍ट्र की राजनीति पर सवाल उठाए, इनमें बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल थे। निशिकांत दुबे ने उत्तर भारतीयों पर हमले का विरोध किया था। तब निशिकांत दुबे ने कहा था कि हम मराठी लोगों को यहां पर पटक-पटक कर मारेंगे। उन्होंने कहा था, हिम्मत है तो उर्दू या दक्षिण भारतीय भाषा बोलने वालों को मारो। यूपी-बिहार आओगे तो पटक-पटक कर मारेंगे।" 


राज ठाकरे ने किया था चैलेंज
इस पर पलटवार करते हुए राज ठाकरे ने कहा था, 'मैं दुबे को बोलता हूं, तुम मुंबई में आ जाओ, मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे। इसके बाद आज BMC चुनाव के ताजा रुझानों में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलता देख निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक तरह से मोर्चा खोल दिया है। ठाकरे बंधुओं की हार पर उन्होंने तंज कसा है।