कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं के मेजबान बने मोदी

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं के मेजबान बने मोदी

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, अनुभव सुना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाडियों की मेजबानी की और उनका उत्साहवर्धन किया।

खिलाडियों की मेजबानी की जानकारी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि इस सभी खिलाडियों ने अपने  बेहतरीन प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री के साथ खिलाड़ियों की यह मुलाक़ात उनके आधिकारिक निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर  हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के हमारे शानदार मेडल विजेताओं की मेज़बानी करके बहुत खुशी हुई। गेम्स के दौरान उनके अनुभवों के बारे में सुना।’

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (राष्ट्रमंडल खेल) का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 के बीच संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया जिनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। इस बार ख़ास बात ये रडी कि भारत ने जूडो में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है।