कोलकाता। तृणमूल काँग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसबा चुनाव चुनाव आयोग और सरकारी मशीनरी के साथ मिलकर हराया गया है।
उन्होंने कहा कि वह लोकभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी । उन्होंने कहा कि उनके पास कोई पद नहीं हैं।
विधानसभा चुनावों की मतगणना के एक दिन बाद ममता ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी की हार के लिए चुनाव आयोग के ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हर तरह की धांधली करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपनी धांधली से सौ सीटें लूट लीं।
उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा उन्हें काउंटिंग सेंटर से धक्का देकर बाहर किया गया। उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद राज्य में हुई हिंसा पर उन्होंने अपनी पार्टी का दस सदस्यीय दल बनाया है जो प्रभावित जगहों पर जाएगा।
ममता ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन का इिस्सा बनी रहेंगी। उन्होने कहा कि वह जनता के लिए संघर्ष जारी रखेंगी लेकिन अपनी रणनीति का खुलासा फ़िलहाल नहीं करेंगी।