बॉलीवुड की कई फिल्मों के किरदार ऐसे होते हैं, जो सालों तक लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं। फिल्म ‘खलनायक’ भी उन्हीं में से एक है। इस फिल्म में Sanjay Dutt का ‘बल्लू बलराम’ वाला किरदार आज भी याद किया जाता है। अब करीब 33 साल बाद इसके सीक्वल ‘खलनायक 2’ को लेकर नई चर्चा तेज हो गई है।
1993 की ब्लॉकबस्टर का जादू
साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त के साथ Madhuri Dixit और Jackie Shroff नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन Subhash Ghai ने किया था। इसकी कहानी, गाने और किरदारों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी।
जेल में तैयार हुआ ‘खलनायक 2’ का आइडिया
संजय दत्त ने खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज के समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल में रहने के दौरान उन्होंने कैदियों से पूछा कि अगर ‘खलनायक 2’ बने तो कौन देखेगा। इस पर करीब 4000 कैदियों ने हां कहा। इसके बाद उन्होंने सभी से फिल्म की कहानी एक-एक पन्ने पर लिखने को कहा। इस तरह करीब 4000 पन्नों में ‘खलनायक 2’ का एक अनोखा खाका तैयार हो गया।
सुभाष घई को सुनाई गई कहानी
जब संजय दत्त पैरोल पर बाहर आए, तो उन्होंने यह पूरा कॉन्सेप्ट निर्देशक सुभाष घई के साथ शेयर किया। इसे सुनने के बाद सुभाष घई ने भी माना कि इस कहानी पर फिल्म बननी चाहिए।यानी ‘खलनायक 2’ का आइडिया किसी राइटर रूम में नहीं, बल्कि जेल के अंदर तैयार हुआ. जहां हजारों कैदियों का योगदान रहा।
आज भी जिंदा है ‘खलनायक’ का क्रेज
नायक नहीं, खलनायक हूं’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। इस फिल्म ने संजय दत्त के करियर को नई पहचान दी थी और उन्हें एक अलग मुकाम तक पहुंचाया।
अगर एक फिल्म की कहानी 4000 लोगों ने मिलकर लिखी हो, तो उसका सीक्वल कितना दमदार होगा. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। अब फैंस को इंतजार है कि क्या ‘बल्लू’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेगा और वही पुराना जादू बिखेरेगा।