आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधामंत्री आवास पहुंचने का प्रयास किया। इसकी घोषणा उन्होंने पहले से की थी।
E20 पेट्रोल के विरोध में केजरीवाल अपने समर्थकों के साथ सात लोक कल्याण मार्ग के लिए निकले। उनके मार्च को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किये थे।
पुलिस ने केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को प्रधानमंत्री आवास पहुंचने से पहले रोक लिया।
केजरीवाल अपने साथ वो याचिकाएं भी लेकर गये जिसे उनकी पार्टी ने E20 पेट्रोल के ख़िलाफ़ देशभर से जुटाया था।
केजरीवाल ने कहा, ‘आज हमने E20 के विरोध में जनता की 2 लाख से अधिक याचिकाएं petitions लेकर मोदी जी से मिलने की कोशिश की, लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हमें रोक दिया। हमने सभी याचिकाएं मोदी जी को भेज दी हैं।’
इन याचिकाओं में दो आग्रह किये गए हैं।
| पहला यह कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E20 में से कोई एक चुनने का विकल्प मिलना चाहिए। दूसरा यह कि E20 पेट्रोल के दाम कम किये जाएं क्योंकि इससे माइलेज घटना है और हमें मिश्रित ईंधन के लिए पूरी क़ीमत न अदा करनी पड़े। |
आम आदमी पार्टी का यह भी आरोप है कि अमेरिका के दबाव में देश में इथेनॉल का बड़े पैमाने पर आयात हो रहा है जिसे रोकना चाहिए। पार्टी ने इसे लेकर
बड़ा आंदोलन की चेतावनी भी दी है।