रील बनाकर कंगना रणौत ने दिला लंबा ‘लेक्चर’

रील बनाकर कंगना रणौत ने दिला लंबा ‘लेक्चर’

कंगना रणौत जेन जी को ‘गटर’ क़रार देने के अपने रुख़ पर न सिर्फ अड़ गई हैं लेकिन अब उनके निशाने पर एक नया तबका भी आ गया है।

जेन जी को लेकर बयान के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहीं मंडी सांसद और अभिनेत्री कंगना ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक सेल्फी वीडियो जारी कर मीडिया पर निशाना साधा और कहा कि कुछ एंकर हिट, लाइक और कमेंट पाने के लिए उनको निशाना बना रहे हैं।

HIGHLIGHT

मीडिया के लिए बनाई रील

एंकरों पर गिरोह बनाने का आरोप

चंद फालोवर्स के लिए मीडिया वाले बिके

गटर वाली टिप्पणी पर क़ायम

बच्चों के मर्यादित आचरण की वकालत

समाज में संविधान के हिसाब से चलना होगा

मर्यादाओं में रहना कोई च्वाइस नहीं है

कंगना ने अपने रील की शुरुवात ही इसी बात से की वह इसे मीडिया के बंधुओं के लिए बना रही हैं क्योंकि उन्होंने कुछ प्रोटेस्टर्स को जो कि गटर छाप , अनैतिक अश्लील विहैवियर सड़क पर बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के सामने कर रहे थे , उसको नार्मलाइज (सामान्य मानने) करने से उन्होंने मना किया है कि इसे समाज में स्वीकार नहीं करते।

मणिकर्णिका फिल्म में मनु की भूमिका निभाने वाली इस अभिनेत्री ने कहा, ‘ हमारे घर के बच्चों को कोई अपनी अश्लील हरकतों से टाइम से पहले सेक्सुलाइज कर दे कि हमारे घर के बुजुर्गों के सामने हमें शर्मिंदगी महसूस हो। ‘

उन्होंने कहा कि उनके इस रुख़ की वजह से मीडिया उनके ख़िलाफ़ गिरोह बना रही है और वह ये नहीं बतायेगी स्काई रूट जैसे स्टार्टअप की उन्होंने कितनी बड़ाई की है, जिनके जेन जी इतनी ऊँचाई पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ’NEET के छात्रों को मैंने ख़ुद बधाई दी। ऐसे बच्चे जो कि अपने परिवार की जिम्मेदारियों को उठा रहे हैं। हमारी टीम में ऐसे बच्चे हैं। हमारी रिश्तेदारी में ऐसे बच्चे हैं जेन जी भाई बहन हैं जो बड़े काम सम्पन्न करते हैं।’

उन्होंने कहा कि कुछ चंद फालोवर्स के लिए , कुछ कमेंट्स के लिए और कुछ लाइक्स के लिए ये मीडिया वाले इतने ज्यादा बिक चुके हैं । कुछ फेमिनिस्ट एंकर्स कहिए या पूरे पूरे बुलेटिन कर रहे हैं और ‘मुझे सिखा रहे हैं कि कंगना इन महिलाओं पर मर्यादा का बोझ क्यों होना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘ क्षमा कीजिए क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे । डिसिप्लिन में रहना या मर्यादाओं में रहना कोई च्वाइस नहीं है। भोंडापन का प्रदर्शन तो हर कोई करना चाहेगा। लेकिन अगर आपको समाज में रहना है और संविधान के हिसाब से आपको चलना पड़ेगा जिसका मतलब है कि आपकी आजादी वहां खत्म हो जाती है जहां मेरे नाक और कान शुरू होते हैं।’

कंगना ने कहा कि आप मेरे आराध्य, मेरे भगवान , मेरे नेता को ऐसे नहीं कह सकते। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कितने लोगों की भावनाएं जुडीं हैं जिसकी वजह कितने लोग उनको लीडर मानता है, कोई दोस्त, कोई परिवारजन, कोई उनको भगवान मानता है। उन्होंने कहा, ‘’आप किसी की फीलिंग्स को हर्ट नहीं कर सकते हैं। “

चार मिनट से थोड़े कम के इस वीडियो में कंगना ने जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि विज्ञान इवोल्यूशन की बात करता है और पुरुषोत्तम बनने का प्रयास करना चाहिए कि पशुवत्