Middle Class Population: '2030 तक देश की आधी आबादी होगी मध्यवर्ग'

Authored By: News Corridors Desk | 25 Oct 2025, 01:51 PM
news-banner

श्रीनगर। देश की 140 करोड़ से ज्यादा की आबादी में आधी आबादी यानि 70 करोड़ से ज्यादे लोग साल 2030 तक मध्यवर्ग की श्रेणी में शामिल हो सकते हैं।
यह आकलन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल LG मनोज सिन्हा का है। 


श्रीनगर में "पश्मीना उद्यमी निर्माता एवं कारीगर फाउंडेशन" की तरफ से आयोजित पश्मीना कारीगर पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा, "मुझे विश्वास है कि देश का बढ़ता मध्यम वर्ग, जो 2030 तक आधी से अधिक आबादी का गठन कर सकता है, जम्मू-कश्मीर के हस्तनिर्मित उत्पादों के लिए एक मजबूत घरेलू बाजार तैयार करेगा।"


 उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को लोगों से आग्रह किया, "स्थानीय उत्पाद खरीदें और हमारे महान कारीगरों को सशक्त बनाएँ"। उपराज्यपाल ने कहा कि देश के प्रत्येक घर को केंद्र शासित प्रदेश के उस्ताद कारीगरों द्वारा निर्मित रचनात्मक उत्पाद अवश्य खरीदना चाहिए।