Blue Women Power: इतिहास रच फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Authored By: News Corridors Desk | 31 Oct 2025, 12:52 PM
news-banner

मुंबई।  महिला क्रिकेट विश्व कप  2025 के सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली। भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 339 का लक्ष्य हासिल किया। यह किसी ICC इवेंट में टीम इंडिया सबसे बड़ी रनचेस जीत है। अब फाइनल में दो नवंबर को भारत का द.अफ्रीका से मुकाबला होगा। यह मैच नवी मुंबई में ही खेला जाएगा जहां सेमीफाइनल में भारतीय महिलाओं ने आस्ट्रेलियाई महिलाओ को पराजित किया।


ICC महिला एकदिवसीय विश्व कप World Cup 2025 के दूसरे सेमीफाइनल semi final नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारत की इस जीत की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने 127 रनों की नाबाद पारी खेली।


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। भारत ने यह टार्गेट एक ओवर और तीन गेंद शेष रहते 48.3 हासिल कर लिया। जेमिमा के साथ अमनजोत कौर 8 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहीं।


जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर रोने लगीं। वहीं जीत की सुपरस्टार जेमिमा रोड्रिग्स भी अपने जज्बातों को काबू नहीं रख सकीं और उनके आंसू भी फैंस के सामने आ गए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत ने इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य 265 रन का महिला वनडे में हासिल किया था। भारत ने अपना ही नहीं महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर लिया।