Honeymoon पर पति निकला 'NON WORKING MODEL', बीवी ने कर दी COMPLAINT

Authored By: News Corridors Desk | 05 Mar 2025, 05:51 PM
news-banner

शादी के बाद हनीमून को लेकर कपल्स काफी प्लानिंग करते हैं। खासकर की पत्नीयां अपनी फेवरेट जगह चुनती हैं। लेकिन क्या हो जब पत्नी के सारे अरमानों पर पानी फिर जाए और पता चले की उसका पति तो नामर्द है। जी हां आपने सही पढ़ा उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐसा ही कुछ हुआ है क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं... 


हनीमून पर खुली पति के शारीरिक कमजोरी की पोल

दरअसल यूपी के नोएडा में रहने वाले एक कपल ने मॉरिशस में हनीमून मनाने का फैसला किया। पूरी तैयारियों के साथ दोनों मॉरिशस पहुंचे। जहां हनीमून की रात पत्नी को पता चला कि उसके पति में शारीरिक रूप से कुछ परेशानियां हैं। ये जानने के बाद महिला के होश उड़ गए। आखिर में दोनों हनीमून कैंसिल करके भारत वापस लौट आए। महिला अपने पति के साथ नोएडा लौट आई और दोनों ने डॉक्टर की सलाह लेने का फैसला किया। बात यहां पर खत्म नहीं हुई पति के इलाज के दौरान महिला को ससुराल में ताने मिलने लगे। सास-ससुर ने महिला को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ऐसे में घर वालों से तंग आकर पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दिया। महिला ने सास-ससुर के खिलाफ जान से मारने की धमकी,दहेज की मांग और शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया है। 

ससुराल वालों की कुछ और ही थी योजना 

पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए  बताया कि शादी के समय उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को अच्छा-खासा दहेज दिया था। हालांकि सास-ससुर मायके पर और ज्यादा दहेज देने का दबाव डाल रहे हैं। यही नहीं वो पीड़िता को गालीयां भी देते हैं। वहीं पीड़िता का ये भी कहना है कि जब उसने अपने पति को डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी तो उसने नजरअंदाज कर दिया और भारी मात्रा में शराब पीने लगा। 

सास-ससुर ने बेटे की इस हालत के लिए पीड़िता को जिम्मेदार ठहराया और उसके मायके वालों से 5 लाख रुपए के दहेज की मांग करने लगे। जब उसने दहेज देने से इनकार किया तो सास-ससुर ने गालियां देनी शुरू कर दी और देवर ने भी उसे प्रताड़ित किया। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने कानून का सहारा लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आपको बता दें पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।