FIH World Cup 2026:kh: पहला मैच शान से जीती भारतीच टीम

FIH World Cup 2026:kh: पहला मैच शान से जीती भारतीच टीम

ग्रुप डी का पहला मैच

भारत-3, वेल्स-1 

प्लेयर ऑफ द मैच- हरमनप्रीत सिंह

FIH 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। टूर्नामेंट के ओपनिंग गेम में कप्तान परमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारतीय टीम ने पूल डी में वेल्स के ख़िलाफ़ अपना मुकाबला 3-1 से जीत लिया।

बेल्जियम और नीदरलैंड्स की मेजबानी में एम्सटेलवीन में शनिवार 15 अगस्त से शुरू हुए FIH वर्ल्डकप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना वेल्स की टीम से था। टीम इंडिया ने पहले हाफ़ में ही 2-0 की बढ़त बना ली। मैच के आख़िर तक भारतीय टीम ने विरोधी पर दबाव बनाए रखा। इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका  कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने निभाई जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। उनके परफ़ॉर्मेंस के लिए हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।

भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू हुए मुकाबले में पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में संजय ने गोल करने के साथ 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 10वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग-फ्लिक से गोल करते हुए बढ़त को 2-0 पहुंचा दिया। हॉफ टाइम तक भारतीय टीम मुकाबले में 2-0 से आगे थी।

टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ एकबार फिर आक्रामक रुख अपनाया।  43वें मिनट में भारतीय कप्तान ने गोल करके भारतीय टीम को 3-0 से आगे कर दिया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर टीम इंडिया 3-0 से आगे थी।

चौथे क्वार्टर में वेल्स की टीम ने वापसी करने के लिए ख़ूब दम लगाया। 55वें मिनट में सैम वेल्स ने गोल किया लेकिन वह अपनी टीम को मुकाबले में हार से नहीं बचा सके।

आखिरी क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया को इस जीत से तीन अंक मिले।  भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड की टीम से होगा। यह मैच काफी अहम मैच रहने वाला है।