Govinda responded to wife Sunita's statement : " परिवार को मोहरा बनाया जा रहा है "

Govinda responded to wife Sunita's statement : " परिवार को मोहरा बनाया जा रहा है "

गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर बढ़ी चर्चाएं

बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा बीते कुछ समय से अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खासतौर पर पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। हाल ही में सुनीता के एक बयान ने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी।

सुनीता आहूजा के बयान से मचा बवाल

सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, “मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। ऐसी लड़कियां आती रहती हैं, लेकिन तुम 63 साल के हो गए हो, बेवकूफ थोड़े ना हो।” इस बयान का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और गोविंदा की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई।

गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, दी पहली प्रतिक्रिया

अब इस पूरे विवाद पर गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति लगातार चुप रहता है तो सामने वाले को लगता है कि या तो वह कमजोर है या गलती उसी की है। इसलिए उन्होंने अब बोलने का फैसला किया। गोविंदा ने दावा किया कि उनके परिवार के कुछ लोग अनजाने में एक बड़ी साजिश का हिस्सा बन सकते हैं, जिसकी शुरुआत उन्हें पता भी नहीं चलती।

साजिश और करियर को लेकर कही बड़ी बात

गोविंदा ने आगे कहा कि पहले परिवार को निशाना बनाया जाता है और फिर धीरे-धीरे यह बात समाज तक फैलती है। उन्होंने साफ किया कि वे कई सालों से फिल्मों से दूर जरूर हैं, लेकिन यह उनकी मजबूरी नहीं बल्कि उनका खुद का फैसला है। एक्टर ने कहा कि उन्होंने खुद कई फिल्में रिजेक्ट की हैं और इस बात को लेकर वह कभी नहीं रोए। हालांकि, सुनीता उनके प्रोजेक्ट्स ठुकराने को लेकर चिंतित रहती हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि किस तरह उन्हें एक साजिश में फंसाया जा रहा है।