दिल्ली। भारत की पारंपरिक खानपान और परिधान दुनिया में लोगों को लुभाते हैं। इतना ही नहीं दुनिया के स्टेज पर भारत के इन परंपरागत चीजों की जब नुमाइश होती है तो वाहवाही भी मिलती है। यही वजह है कि राल्फ लॉरेन जैसे ब्रांड भारत की पारंपरिक कारीगरी के कायल हो रहे हैं।
हाल ही में 61 वें फेमिना मिस इंडिया के मंच पर भारत की पारंपरिक बुनकरी से बुने कपड़ों की स्कर्ट ने लोगों को मोहा लेकिन यहां हम आपको इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के आकर्षण के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेलोनी की एक तस्वीर भारत में सोशल मीडिया पर चर्चित हो रही है जिसमें वह भारतीय झुमके पहने दिखाई दे रही हैं।
प्राचीन भारत में झुमके या कर्णफूल काफी प्रचलित थे। मंदिरों में उकेरी गई मूर्तियों, भित्तिचित्रों और सांची के स्थूप में कई तरह के झुमके, कुंडल और बालियां दिखाई देती हैं। फिल्मी गाने की बात करें तो एक गीत आज भी लोकप्रिय है- झुमका गिरा रे… बरेली के बाज़ार में झुमका।
जॉर्जिया मेलोनी ने अपने कानों में जो झुमके पहने हैं वो लंबे-लंबे हैं। इटली की पीएम की इस फोटो को भारतीय काफी पसंद कर रहे हैं।
जॉर्जिया मेलोनी ने अपने इस फोटो के साथ इटली के हितों की बात की है। इसके साथ ही इटली की प्रधानमंत्री ने अपने आलोचकों को भी जवाब दिया है।
पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि अपने स्वभाव के चलते, कोई भी मेहनती सरकारी प्रचारक न तो सामंजस्यऔर न ही आजादी का पाठ पढ़ा सकता है। लेकिन ये मनगढ़ंत बातें निश्चित रूप से हमें अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं कर पाएंगी।'
मेलोनी ने आगे लिखा, 'दूसरों के विपरीत, हम पर किसी का कोई जोर नहीं है, हमारा कोई आका नहीं है और हम किसी का हुक्म नहीं मानते। हमारा एकमात्र लक्ष्य इटली का हित है। और हम गर्व के साथ इसी रास्ते पर चलते रहेंगे। चाहे दुनिया के प्रचारक कितने भी नाराज़ क्यों न हो।'