Ganpati Visarjan 2026: 14 सितंबर से 25 सितंबर तक कब करें विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त

Ganpati Visarjan 2026: 14 सितंबर से 25 सितंबर तक कब करें विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त

Ganpati Visarjan 2026: गणेशोत्सव में गणपति बप्पा की स्थापना के बाद विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त अपनी श्रद्धा और सुविधा के मुताबिक डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या ग्यारहवें दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर सकते हैं। शास्त्रों में इन विषम अवधियों को गणपति विसर्जन के लिए शुभ माना गया है।

गणेश चतुर्थी पर मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन आमतौर पर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर किया जाता है। वहीं, घरों में गणपति स्थापित करने वाले श्रद्धालु अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार इससे पहले भी बप्पा को विदाई दे सकते हैं।

2026 में इन तारीखों पर किया जा सकता है गणेश विसर्जन

गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन 2026 में 14 सितंबर, 15 सितंबर, 16 सितंबर, 18 सितंबर, 20 सितंबर और 25 सितंबर को किया जा सकता है।

इन सभी तारीखों के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त दिए गए हैं।

14 सितंबर को गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

14 सितंबर 2026 को गणपति विसर्जन के लिए दोपहर 01:49 बजे से शाम 06:28 बजे तक अपराह्न मुहूर्त रहेगा। इसके बाद शाम 06:28 बजे से 07:55 बजे तक सायाह्न मुहूर्त है।

रात 10:49 बजे से 12:17 बजे तक रात्रि मुहूर्त रहेगा, जबकि उषाकाल मुहूर्त रात 01:44 बजे से सुबह 06:06 बजे तक, 15 सितंबर को रहेगा।

15 सितंबर को विसर्जन का समय

15 सितंबर 2026 को प्रातः मुहूर्त दोपहर 12:16 बजे से 01:49 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 03:21 बजे से 04:54 बजे तक अपराह्न मुहूर्त है।

शाम 07:54 बजे से रात 09:21 बजे तक सायाह्न मुहूर्त रहेगा। वहीं, रात्रि मुहूर्त रात 10:49 बजे से सुबह 03:11 बजे तक, 16 सितंबर को रहेगा।

16 सितंबर को गणेश विसर्जन का मुहूर्त

16 सितंबर को सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक प्रातः मुहूर्त है। दोपहर 03:20 बजे से शाम 06:25 बजे तक अपराह्न मुहूर्त रहेगा।

शाम 07:53 बजे से रात 12:16 बजे तक सायाह्न मुहूर्त और रात 03:11 बजे से सुबह 04:39 बजे तक उषाकाल मुहूर्त, 17 सितंबर को रहेगा। इसके अलावा सुबह 06:06 बजे से 09:11 बजे तक प्रातः मुहूर्त भी रहेगा।

18 सितंबर को विसर्जन के शुभ समय

18 सितंबर 2026 को सुबह 06:07 बजे से 10:43 बजे तक प्रातः मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12:15 बजे से 01:47 बजे तक अपराह्न मुहूर्त और शाम 04:51 बजे से 06:23 बजे तक अपराह्न मुहूर्त रहेगा।

रात 09:19 बजे से 10:47 बजे तक रात्रि मुहूर्त है। इसके बाद रात 12:15 बजे से सुबह 04:40 बजे तक रात्रि मुहूर्त, 19 सितंबर को रहेगा।

20 सितंबर को गणपति विसर्जन का मुहूर्त

20 सितंबर को सुबह 07:40 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक प्रातः मुहूर्त रहेगा। दोपहर 01:46 बजे से 03:17 बजे तक अपराह्न मुहूर्त है।

शाम 06:20 बजे से रात 10:46 बजे तक सायाह्न मुहूर्त रहेगा। रात 01:43 बजे से 03:12 बजे तक रात्रि मुहूर्त और सुबह 04:40 बजे से 06:09 बजे तक उषाकाल मुहूर्त, 21 सितंबर को रहेगा।

25 सितंबर को गणेश विसर्जन का शुभ समय

25 सितंबर 2026 को दोपहर 12:13 बजे से 01:43 बजे तक अपराह्न मुहूर्त रहेगा। इसके बाद शाम 04:44 बजे से 06:14 बजे तक अपराह्न मुहूर्त है। रात 09:14 बजे से 10:43 बजे तक रात्रि मुहूर्त रहेगा।

गणपति विसर्जन से जुड़ी यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए News Corridors उत्तरदायी नहीं है।