पांच राज्यों का पूरा ELECTION RESULT, एक-एक पार्टी की सीट यहां देखिए
Date: 2026-05-04
दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी। उसको अपना मुख्यमंत्री तय करना है। रेस में कई चेहरे हैं लेकिन मीना जा रहा है कि सुभेन्दु अधिकारी ने जिस तरह से ममता बनर्जी से मोर्चा लिया है उस हिसाब से वही चेहरा होंगे। असम में बीजेपी पहले से सत्ता में है और हैटट्रिक के बाद ज्यादा संभावना यही है कि हिमंत विश्व शर्मा पद पर बने रहें। पुडुचेरी मे भी यथास्थिति बने रहने के आसार हैं। केरलम में कांग्रेस को अपना नेता तय करना है। कांग्रेस की तरफ से के सी वेणुगोपाल से लेकर शशि थरूर तक रेस में बताये जा रहे हैं। असली पेंच तमिलनाडु में फंसा है जहां विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के तौर जरूर उभरी है लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर है। टीवीके को सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों के समर्थन की दरकार है।
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more