अभिनेता सुनील आनंद का निधन, जानिए अधूरी ख्वाहिश और देव आनंद से कनेक्शन

अभिनेता सुनील आनंद का निधन, जानिए अधूरी ख्वाहिश और देव आनंद से कनेक्शन

अभिनेता और फिल्म निर्माता निर्माता सुनील आनंद का लंदन में निधन हो गया। वह 70 साल के थे।

सुनील आनंद का जन्म दिवंगत दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के घर 1956 में हुआ था।

सुनील आनंद Suniel Anand ने आनंद और आनंद (1984), कार थीफ (1986), मैं तेरे लिए (1988) और मास्टर (2001) जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

खबरों के मुताबिक़ लंदन में हार्ट अटैक से 70 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। उनके परिवार ने उनकी भतीजी जीना नारंग के ज़रिए जारी एक बयान में इस खबर की पुष्टि की और इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। ​​

सुनील ने अपने पिता देव आनंद Dev Anand के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'आनंद और आनंद' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और वे आनंद परिवार की फ़िल्मी विरासत से गहराई से जुड़े रहे।

80 के दशक की शुरुआत में, जब सितारों की एक पीढ़ी नई पीढ़ी को कमान सौंप रही थी, तब देव आनंद ने 'आनंद और आनंद' फ़िल्म से अपने बेटे को लॉन्च किया। इस फ़िल्म में संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था और किशोर दा ने आवाज़ दी थी। मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड सुनील आनंद का एक्टिंग करियर बहुत सफल नहीं रहा।

फिल्म अभिनेता और राजनेता राज बब्बर Raj Babbar ने सुनील आनंद के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा

फिल्ममेकर और एक्टर सुनील आनंद जी, जो स्वर्गीय देव आनंद जी के प्यारे बेटे थे, उनके निधन पर गहरी संवेदना। वे एक नेक इंसान थे और अपने मिलनसार स्वभाव, शालीनता और सिनेमा के प्रति गहरे लगाव के लिए जाने जाते थे। यह बहुत दुखद है कि अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म बनाने की उनकी योजना अधूरी रह गई। ईश्वर उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत, सांत्वना और शांति प्रदान करे।