T20 रैंकिंग में टीम इंडिया नं 1, PAK कहां है ?

T20 रैंकिंग में टीम इंडिया नं 1, PAK कहां है ?

इंगलैंड England और जिम्बाब्वे Zimbabway के हाथों मिली हार के बाद टी20 रैंकिंग में फिसली टीम इंडिया ने फिर से अपनी नंबर वन की पोज़ीशन पा ली है।

हालांकि भारत ने अपनी पोज़ीशन हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद  ही ICC पुरुष अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में नंबर 1 की पोज़ीशन पा ली थी लेकिन तीसरे  टी20 में मिली जीत के बाद उसके प्वाइंट्स और बढ़ गए हैं।

ICC पुरुष टी20 विश्व कप के मौजूदा चैंपियन ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम के पिछड़ने से इंग्लैंड ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। इंग्लैंड को नंबर वन की पोज़ीशन अपने घरेलू मैदान पर  भारत के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज में 4-0 से जीत हासिल करने के बाद मिला था।

भारत ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ तीन टी20 मैच की सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया है।

ICC पुरुष टी20 रैंकिंग में भारत अब 268 प्वाइंट के साथ पहले और इंग्लैंड इतने ही प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि आस्ट्रेलिया 260 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर है।

ICC पुरुष टी20 रैंकिंग में 240 प्वाइंट्स के साथ पाकिस्तान छठें पायदान पर है जबकि इससे उप्र 244 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका पांचवें और 247 प्वाइंट्स के साथ न्यूज़ीलैंड चौथे स्थान पर हैं।

टॉप टेन की सूची में 234 प्वाइंट के साथ वेस्टइंडीज़ सातवें, 224 प्वाइंट्स के साथ बांग्लादेश आठवें, 221 प्वाइंट्स के साथ श्रीलंका नौवें और 220 प्वाइंट्स के साथ अफ़ग़ानिस्तान 10 वें पायदान पर विराजमान हैं।