सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी आने वाले वक्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने रिकॉर्ड तोड़ेंगे ये तो भविष्य मे तय होगा लेकिन शनिवार को उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव सूर्यवंशी को शनिवार को इंटरनेशनल कैप मिल गई। उन्हें इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज़ शामिल किया गया। विकेट कीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को ड्रॉप कर टीम मैनेजमेंट ने वैभव को टीम में शामिल किया।

अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ़ से वैभव सूर्यवंशी कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाये। उन्होंने दस गेंद पर 14 रन की पारी खेली जिसमें दो छक्के शामिल थे। ब़ड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह विल जैक्स की गेंद पर जॉन बटलर के हाथों स्टम्प आउट क़रार दिए गए।

वैभव सूर्यवंशी महज़ 15 साल की उम्र में डेब्यू करके भारत की तरफ़ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे छोटे उम्र के क्रिकेटर बन गये हैं। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। वह इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर था जिन्होंने 16 साल की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

वैभव के डेब्यू का जश्न भारतीय कमेंटेटरों ने भी मनाया। दूसरे टी 20 मैच में कमेंट्री कर रहे भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज़ सबा करीम ने ऑन स्क्रीन अपने साथी कमेंटेटरों को बंगाली मिठाई रसगुल्ला खिलाया। हालांकि सबा ने कहा कि उन्होंने इस दिन को ख़ास बनाने के लिए लड्डू खिलाने का वादा किया था लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सका लिहाजा वह रसगु्ल्ले खिला रहे हैं।