ऋषभ को चाहिए उत्तराखंड में ज़मीन
राज्य में अपना पहला घर बनाने की इच्छा जताई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई
गिफ्ट न मिले तो ज़मीन के लिए पैसा भी देने को भी तैयार
|
क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड में ज़मीन चाहिए लेकिन यह उन्हें नहीं मिल पा रही है। ज़मीन के लिए वह अपने पास से पैसा भी देने को तैयार हैं।
टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज़ पंत ने शुक्रवार रात के सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्हें अपने गृहराज्य में ज़मीन दिलाने की गुहार लगाई।
मुख्यमंत्री का जवाबी पोस्ट
|
आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
|
पंत ने लिखा,’मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है; मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि ज़मीन खरीदने में मेरी मदद करें क्योंकि आजकल ज़मीन से जुड़े मामलों में स्पष्टता न होने के कारण यह बहुत मुश्किल काम हो गया है। ‘
पंत ने कहा कि एक ज़मीन का मामला भी अटका हुआ है जो उन्हें तब मिलनी चाहिए थी जब वह राज्य को प्रमोट कर रहे थे। उन्होंने कहा
कृपया इस मामले पर ध्यान दें। 3 साल हो गए हैं और मुझे अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा।
दो टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलने टीम इंडिया के साथ श्रीलंका गए पंत ने कहा, ‘मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूँ और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूँ।’
किसी भी दशा में ज़मीन पाने की इच्छा इज़हार करते हुए भारतीय क्रिकेटर ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाज़त दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूँ ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूँ।’
पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि राज्य में ज़मीन पाने को लेकर उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा । ऐसे में उन्हें मदद की दरकार है।