गिल को फिर मिली नंबर एक पोज़ीशन

गिल को फिर मिली नंबर एक पोज़ीशन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC की ताजा रैंकिंग में क्रिकेटर शुभमन गिल फिर से वन डे की श्रेणी में नंबर एक की पोज़ीशन पर पहुँच गए हैं।

बुधवार को जारी वनडे की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया के वन डे एवं टेस्ट टीम के कप्तान शुभम् गिल Shubhman Gill ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़ते हुए एक बार फिर यह पोज़ीशन हासिल कर ली। गिल इससे पहले भी वनडे की रैंकिंग में पहले स्थान पर थे लेकिन मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था।

गिल ने अब फिर वनडे की रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम कर ली है और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा वनडे में रोहित शर्मा Rohit Sharma और विराट कोहली Virat Kohali की जोड़ी भी अपनी जगह बनाए हुए है। विराट ने इंग्लैंड England के खिलाफ हाल हुई वनडे सीरीज में दो अर्धशतक लगाये थे। रोहित ने लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी।

One Day Ranking

TOP FIVE BATTER

1-शुभम् गिल

2- डेरिल मिचेल

3-विराट कोहली

4-रोहित शर्मा

5-इब्राहिम जादरान 

शुभमन गिल के प्वाइंट

गिल के इस समय 801 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक लगाये थे। इसी का फायदा उन्हें मिला है। मिचेल अब 794 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

रोहित, विराट कहां ?

टॉप-5 की बात करें, तो यहां भारत का दबदबा दिखाई देता  है और इसमें 3 भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं।

ताजा रैंकिंग में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। उनके 767 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो अर्धशतक लगाये थे, जिसकी वजह से तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। इससे पहले भी वे तीसरे स्थान पर ही थे। रोहित की बात करें, तो उनका स्थान चौथा है । रोहित के 758 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। इससे पहले भी वह चौथे स्थान पर थे। पांचवें नंबर पर 712 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान  हैं।

BCCI ने गिल के टॉप पर पहुंचने पर एक पोस्टर सोशल मीडिया पर सेयर किया।