राहुल गांधी ने छोले-भटूरे की फोटो शेयर की, ये BRICS डिनर मेन्यू पर तंज तो नहीं?

राहुल गांधी ने छोले-भटूरे की फोटो शेयर की, ये BRICS डिनर मेन्यू पर तंज तो नहीं?

BRICS समिट 2026 के समापन के बाद गाला डिनर के मेन्यू को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आयोजित रात्रि भोज के खाने को लेकर बिना नाम लिए तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छोले-भटूरे की तस्वीर साझा करते हुए वेज और नॉनवेज खाने को लेकर अपनी बात रखी।

राहुल गांधी ने छोले-भटूरे की तस्वीर क्यों शेयर की?

रात्रि भोज के मेन्यू में सिर्फ वेज खाना रखा गया था, जबकि डिनर पार्टी में इंटरनेशनल डेलीगेशन मौजूद था। इसी को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छोले-भटूरे की तस्वीर साझा की।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जानकारी के लिए बता दें, कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं. भारतीय मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है. और मेरी बहन के हाथों से बनाए गए छोले भटूरे भी”

वेज और नॉनवेज खाने को लेकर वैचारिक बहस के बीच राहुल गांधी की यह पोस्ट सामने आई है।

नॉनवेज खाने को लेकर सर्वे में क्या आंकड़े थे?

साल 2023-24 में हुए ताजा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में नॉन वेज खाना खाने वालों को लेकर किसी तरह का तुलनात्मक आंकड़ा नहीं दिया गया है।

इससे पहले साल 2019-21 के सर्वे में 15 से 49 साल की उम्र के 83.4 प्रतिशत पुरुष और 70.6 प्रतिशत महिलाएं कभी न कभी मछली, चिकन या मीट खाती थीं।

PM मोदी के गाला डिनर में क्या था मेन्यू?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आयोजित गाला डिनर में भारत के पारंपरिक और कई तरह के शाकाहारी व्यंजन शामिल किए गए थे। मेन्यू में खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरम गलोटी और जलेबी शामिल था।

इस डिनर के मेन्यू में मोटे अनाज पर खास जोर दिया गया था। इसे श्री अन्न को बढ़ावा देने और सस्टेनेबिलिटी को लेकर भारत की कोशिशों के अनुरूप रखा गया था।