अखिलेश के जन्मदिन पर किसने क्या दी बधाई?

अखिलेश के जन्मदिन पर किसने क्या दी बधाई?

सपा मुखिया के जन्मदिन के मौके पर कहीं केक काटे गए तो कहीं पूजा पाठ किया गया, लेकिन उनकी पार्टी के नेता और प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने पार्क में 53 पुशअप किया और 100 पुशअप करने की कामना जताई। उन्होंने अपना वीडियो एक्स पर शेयर किया जिसे यहां लिंक से आप देख सकते हैं….

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर और किसने क्या कहा पढ़िए। कुछ चुनिंदा बधाई संदेश यहां हैं…..

मायावती, बसपा प्रमुख

समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।

प्रो. रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  , उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्य मंत्री और संसद में समाजवादी संसदीय दल के नेता श्री अखिलेश यादव के ५३ वें जन्मदिवस पर उन्हें अनंत शुभ कामनाएँ । वे २७ में अत्याचारी शासन का अंत करें ये जन जन की अभिलाषा है ।

मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, काँग्रेस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूत करने की ओर हम मिलकर अग्रसर रहेंगे।

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अखिलेश यादव जी। PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।

सतीश महाना, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज से माननीय सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

ओम प्रकाश राजभर, प्रमुख सुहेलदेव पार्टी और मंत्री यूपी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, यूपी

सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

अरविन्द केजरीवाल, प्रमुख आम आदमी पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दें।

हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष, बड़े भाई श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

अखिलेस यादव ने भी उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का आभार जताया।