आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, गाजियाबाद की PMLA कोर्ट का आदेश

आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, गाजियाबाद की PMLA कोर्ट का आदेश
हाइलाइट्स
• आजम खान को गाजियाबाद की PMLA कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
• रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था
• जौहर ट्रस्ट मामले में 494 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिलने की बात सामने आई

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी की टीम उन्हें गाजियाबाद लेकर पहुंची और विशेष अदालत में पेश किया।

आजम खान शनिवार को अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल से बाहर आए थे। इसी दौरान ईडी की टीम ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। अब अदालत के आदेश के बाद उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहना होगा।

जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

आजम खान के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ साल 2019 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खान के करीबियों से भी पूछताछ की गई।

इस मामले में 13 अक्तूबर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम रामपुर जिला जेल पहुंची थी। यहां अधिकारियों ने आजम खान से पूछताछ की थी।

494 करोड़ रुपये के हिसाब-किताब का मामला

जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले की जांच में 494 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब नहीं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराया गया था।

ईडी इसी मामले में लगातार जांच कर रही थी। पूछताछ और जांच की कार्रवाई के बाद शनिवार को आजम खान को जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गाजियाबाद की विशेष अदालत में हुई पेशी

रामपुर जेल से गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम आजम खान को लेकर गाजियाबाद पहुंची। यहां उन्हें विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में आजम खान की गिरफ्तारी जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत हुई है।