जापान में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

जापान में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

जापान में एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो गया है। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित भव्य ओपनिंग सेरेमनी में  भारतीय दल ने भी पूरे जोश और गर्व के साथ मार्च किया ।

दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं भारतीय शूटर मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा थामे भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए । उनके पीछे भारतीय खिलाड़ियों का बड़ा दल शान से स्टेडियम में पहुंचा और इस खास पल का गवाह बना।

मनु भाकर के लिए यह एशियन गेम्स में तीसरी भागीदारी है। वह पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी हैं। वहीं पवन सेहरावत 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे।

भारतीय दल में 501 खिलाड़ी

एशियन गेम्स में भारत 36 खेलों में भाग लेगा। भारतीय दल में 260 पुरुष और 230 महिला खिलाड़ी हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।