KBC छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में इशारों-इशारों में बड़ा हिंट दे गए बिग बी!

KBC छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में इशारों-इशारों में बड़ा हिंट दे गए बिग बी!

Kaun Banega Crorepati: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अभिनय के साथ-साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी ने भी उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है। अब KBC के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग में शो से दूर होने का संकेत दिया है। उनके ब्लॉग में लिखी बातों के बाद फैंस के बीच भी भावुकता देखने को मिल रही है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि शो में आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स की गंभीर और दर्दभरी निजी कहानियां सुनना उनके लिए आसान नहीं रह गया है। इसी अनुभव को लेकर उन्होंने अपने ब्लॉग में अपनी भावनाएं साझा कीं और रिटायर होने की इच्छा का संकेत दिया।
Bigg B Blog

कंटेस्टेंट्स की कहानियों से भावुक हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसी गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं, जिनके सामने अपनी भावनाओं को संभालना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों में शो की मेजबानी जारी रखना भी कठिन हो जाता है।

बिग बी ने लिखा, “कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसी गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं कि उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना ही नहीं, बल्कि शो की मेजबानी जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि वह इस बारे में ज्यादा नहीं कहेंगे, क्योंकि इससे उस समझ पर असर पड़ सकता है जो एक होस्ट चैनल के साथ शेयर करता है। अमिताभ ने इस अनुभव को दिल तोड़ने वाला बताया।

इसके बाद उन्होंने लिखा, “अब मेरा मन रिटायर होने का करता है। देर हो चुकी है और रात बुला रही है।”

18 साल से KBC की मेजबानी कर रहे हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन साल 2000 में KBC की शुरुआत से ही इस शो का चेहरा रहे हैं। हालांकि, शो के तीसरे सीजन की मेजबानी शाहरुख खान ने की थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन लगातार इस क्विज शो की मेजबानी करते आए हैं।

KBC के साथ अमिताभ बच्चन की लंबे समय से जुड़ी मौजूदगी ने उन्हें शो की खास पहचान बना दिया है। अब वह इसके 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

पहले भी सामने आई थी शो छोड़ने की चर्चा

साल 2025 में KBC के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले भी अमिताभ बच्चन के शो छोड़ने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं।

यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई थी, जब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन निजी कारणों की वजह से शो छोड़ने की योजना बना रहे हैं और उनकी जगह सलमान खान को लाया जा सकता है।

हालांकि, बाद में यह खबर गलत साबित हुई। अब अमिताभ बच्चन के हालिया ब्लॉग में रिटायरमेंट की बात सामने आने के बाद एक बार फिर KBC के साथ उनके भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।