ममता के साथ जो हुआ वो सपा के साथ भी हुआ -अखिलेश

ममता के साथ जो हुआ वो सपा के साथ भी हुआ -अखिलेश

लखनऊ। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के दो दिन बाद समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेकर बंगाल की मतगणना के सीसीटीवी फ़ुटेज सार्वजनिक कराने की माँग की है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जो बंगाल की जनता फेस कर रही है ये हम 2022 में देख चुके है, जब केंद्रीय सुरक्षा बलों को लगाकर परिणाम बदले गए थे। उन्होने कहा कि देश में ‘दस नंबरियों’ मतलब 10 तरह के लोकतंत्र विरोधी और स्वार्थ से जुड़े हुए महा-भ्रष्टाचारी लोगों से बना एक Multilayer Election Mafia सक्रिय है। ये सब ख़ुदगर्ज़ लोग मिलकर एक साथ ‘Democratic Crime Gang’ DCG के रूप में काम कर रहे हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि बंगाल चुनावों के महाघपले के संदर्भ में हमारी माँग है कि सुप्रीम कोर्ट तत्काल संज्ञान ले और बंगाल की मतगणना की CCTV पूरे देश के सामने उपलब्ध कराए।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनावी गड़बड़ियों के बारे में चुनाव आयोग को कई बार पत्र लिखे लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नही की। उन्होंने कई चुनावों का हवाला देते हुए दावा किया कि यूपी के उपचुनावों में उनकी पार्टी को साज़िश के तहत हरवाया गया।

उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी से मुलाक़ात करने पश्चिम बंगाल जाएंगे। ममता के इस्तीफे पर कहा कि जब चुनाव लूट लिचा तो इस्तीफा क्यों? उन्होने कहा INDIA गठबंधन बना रहेगा।