पेट दर्द से परेशान युवक ने YouTube पर वीडियो देखा, फिर खुद का ही ऑपरेशन कर डाला

Authored By: News Corridors Desk | 20 Mar 2025, 02:43 PM
news-banner

मथुरा के वृंदावन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पेट दर्द से परेशान एक युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा नाम के व्यक्ति ने कई बार डॉक्टर से पेट दर्द की शिकायत की थी, लेकिन दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। इसके बाद उसने यूट्यूब पर ऑपरेशन के वीडियो देखे और खुद ही अपनी सर्जरी करने का फैसला किया। जबकि युवक का मेडिकल या डॉक्टरी पेशे से कोई संबंध नहीं था। शख्स ने इंटरनेट पर ही एनेस्थीसिया के इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड के बारे में पता किया और फिर इसे खरीदा। बता दें कि 32 साल का राजा वृंदावन के सुनरख इलाके का रहने वाला है। उसने BBA की पढ़ाई की है और फिलहाल खेतीबाड़ी करता है

सात सेंटीमीटर का चीरा…

राजा ने यूट्यूब वीडियो देखकर ऑपरेशन करने का तरीका सीखा और फिर खुद पर ही आजमा लिया। उसने घर पर ही पेट में दर्द वाली जगह पर सात सेंटीमीटर का चीरा लगाया। इतना ही नहीं सर्जरी के बाद उसने 11 टांके भी लगाए नतीजा यह निकला कि उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। कुछ ही देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब उसने अपने भतीजे रमेश रावल को इस बारे में बताया। भतीजा उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। 

18 साल पहले हुआ था ऑपरेशन

राजा के पारिवारिक सदस्य राहुल ने बताया कि राजा बाबू का 18 साल पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। अब कुछ दिनों से उसके पेट में फिर तेज दर्द होना शुरू हो गया था। डॉक्टरों को भी दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। ऐसे में राजा ने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठानी। फिलहाल हालत खतरे से बाहर हैं। ये मामला अभी सुर्खियों में बना हुआ है।