यूपी विधानसभा में भारी हंगामा

यूपी विधानसभा में भारी हंगामा

चढ़ावा चोरी को लेकर सपा का विरोध

कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को भारी हंगामा हुआ जिसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समजावादीी पार्टी के सदस्यों ने इस मुद्दे को सदन में जोरशोर से उठाया लेकिन विवाद उस वक्त ज्यादा बढ़ गया जब सपा के सदस्य मुख्यमंत्री की फोटो वाली तख्ती लेकर प्रदर्शन करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि मुख्यमंत्री का पोस्टर लेकर ऐसा नहीं किया जा सकता है। ऐसा करने वाले पर वह कार्रवाई करेंगे। इसबीच सपा के सदस्य नारेबाज़ी करते रहे।

हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लोकतांत्रिक मूल्यो में भरोसा नहीं है, वह जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा नहीं करना चाहती।

हंकामा नहीं थमने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश का अनुपूरक बजट पेश किया।