यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं दोनों की टॉपर लड़कियां

Date: 2026-04-23
news-banner

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के रिजल्ट गुरुवार की शाम को घोषित किए गए। दोनों ही परीक्षा की टॉपर बेटियां हुईं।

घोषित परिणाम के मुताबिक़ 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा  प्रदेश में टॉप किया जबकि 12वीं में सिखा वर्मा ने प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया। 10वीं में बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं जबिक सीतापुर की अर्पिता तीसरा स्थान हासिल हुआ।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा दूसरे स्थान पर जबकि सुरभि यादव,पूजा पाल तीसरे स्थान पर रहीं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद एक्स पर एक संदेश पोस्ट कर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बोर्ड की सभी परीक्षाएं 15 कार्यदिवसों में 8,033 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं तथा एक माह के भीतर संपूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर परिणाम घोषित किए गए।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ़ से जारी एक संदेश में कहा गया कि विश्व की सबसे बड़ी स्कूली परीक्षा को नकलमुक्त, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कर उत्तर प्रदेश ने सुशासन की सशक्त मिसाल प्रस्तुत किया है।

Leave Your Comments