एक्स हसबैंड ने ब्रेनवॉश करके इस एक्ट्रेस से इस्लाम करवाया था कबूल, अब सनातन में लौटीं

Authored By: News Corridors Desk | 23 Mar 2025, 05:36 PM
news-banner

फेमस टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना, जिन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कुबूल है' जैसे शोज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। चाहत खन्ना ने कई सीरियल्स में काम करने के बाद अचानक ही पर्दे से दूरी बना ली थी। हाल ही में चाहत खन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने दो बार शादी की और उनकी दोनों ही शादियां असफल रही हैं। चाहत ने पहली शादी भरत नरसिंघानी से की थी। ये शादी अब्यूसिव थी जिसकी वजह से वो एक साल बाद अलग हो गई थीं। उसके बाद दूसरी शादी उन्होंने राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान संग की थी। इस शादी से चाहत को दो बेटियां हैं मगर ये शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई थी। जिसकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहीं। 

 ब्रेनवॉश करके करवाया इस्लाम कबूल 

VzR15AM.jpeg

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं जिन्होंने अलग-अलग धर्म होने के बावजूद शादियां कीं। कई कपल्स की शादी सफल रही तो किसी ने कुछ सालों में ही तलाक ले लिया। मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं। एक इंटरव्यू में चाहत ने कहा कि, “मैं कट्टर नहीं हूं, बल्कि आध्यात्मिक हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। इस्लाम को मैंने तब समझा जब मैं शादी में थी। धर्म बदलने की बात को लेकर चाहत ने कहा कि वो बहुत जल्दी लोगों से इंफ्लूएंस हो जाती हैं इसलिए ऐसा हुआ। 

उन्होंने कहा कि उन्हें इस्लाम कबूलने का कोई अफसोस नहीं है। चाहत ने कहा कि मुझे मेरे भगवान की पूजा ना करने के लिए कहा गया था जोकि सही तरीका नहीं था। एक्ट्रेस ने बताया उन्हें कई लोगों ने धर्म परिवर्तन न करने की चेतावनी भी दी थी और ऐसा करने के बाद उन्हें कई प्रतिबंधों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन अब सनातन धर्म में लौटकर वो खुश हैं। चाहत की बातों से मालूम पड़ता है की उनकी निजी जिंदगी हमेशा उतार-चढ़ाव भरी रही। चाहत खन्ना ने दो बार प्यार को मौका दिया, लेकिन दोनों ही बार उन्हें प्यार में दर्द के सिवा और कुछ हासिल नहीं हुआ।