वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक एवं पूर्व सांसद पंडित तारकेश्वर पांडे की 37वीं पुण्य तिथि पर एक स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में तारकेश्वर पांडे (1910–1988) के योगदान को याद किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में स्वाधीनता सेनानी तारकेश्वर पांडे के पौत्र ने उनकी स्मृति में एक स्कॉलरशिप शुरू करने का ऐलान किया। इस मौके पर स्वाधीनता सेनानी की जेल डायरी, भाषणों एवं जीवनी के संकलन का विमोचन भी किया गया।
विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र प्रकोष्ठ द्वारा बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर में यह स्मृति समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण पंडित सतीश मिश्रा , पूर्व अध्यक्ष, छात्र संघ, म.गा.का.वि.डॉ. अरविन्द राय, हेमंत राय तथा डॉ. नागेन्द्र कुमार (सचिव, पूरातन छात्र प्रकोष्ठ) मंचासीन रहे। कार्यक्रम का निदेशन पुरातन छात्र प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. निशा सिंह ने किया।
'लोकतंत्र की प्रहरी आवाज़' — का विमोचन
समारोह में पं. तारकेश्वर पांडे की जेल डायरी, भाषणों एवं जीवनी के संकलन का विमोचन किया गया। इस पुस्तक का संपादन उनके पौत्र राहुल प्रकाश पांडेय ने किया है।।
इस अवसर पर राहुल प्रकाश पांडेय ने घोषणा की कि तारकेश्वर पांडे की पुण्य स्मृति में एम.ए. अर्थशास्त्र में प्रतिवर्ष स्वर्ण पदक विजेता छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
कार्यकम का संचालन हिमांशी सिंह ने किया एवं बसंत सिंह ने कुशल संयोजन में योगदान दिया। कार्यक्रम में राजेश राय, प्रो. बृजेश सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. आर के गौतम, गुरु प्रकाश सिंह, डॉ. रिंकी सिंह, शिवम एवं गणेश आदि उपस्थित रहे।