सलमान खान गुंडा है,बोले दबंग के डायरेक्टर, अभिनव कश्यप बोले-करियर बर्बाद करने की दी धमकी!

Authored By: News Corridors Desk | 08 Sep 2025, 08:14 PM
news-banner

सलमान खान गुंडा है,बोले दबंग के डायरेक्टर, अभिनव कश्यप बोले-करियर बर्बाद करने की दी धमकी!

बॉलीवुड के बेताज बादशाह सलमान खान क्या गुंडे हैं? क्या ब़लीवुड में अपनी मनमानी करते हैं, क्या सलमान खान के अपराधों की वजह से लोग उन्हें गुंडा मानते हैं। सवाल कई सारे हैं जवाब दिया दबंग के डायरेक्टर ने उन्होंने सलमान खान को सीधे गुंडा कह दिया। क्या है? पूरी कहानी क्या दबंग के डायरेक्टर को सलमान ने कुछ कहा, सारी बाते बताएंगे लेकिन पहले जान लेते हैं, सलमान पर कितने केस दर्ज हो चुके हैं , कितने आरोप लग चुके हैं।

सलमान खान काले हिरण के शिकार मामले में जेल तक जा चुके हैं और लॉरेंस गैंग इसी वजह से उनके पीछे भी पड़ा है, घर पर फायरिंग तक हो चुकी है। फुटपाथ वाला कांड तो सबको पता ही है. इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय थप्पड़ कांड, अर्जुन कपूर वाले मामले तो जगजाहिर है हीं, तो सोचिए इसके बाद गुंडा कहना क्या गलत है।

'सलमान बद्तमीज हैं, गंदा इंसान है!अभिनव कश्यप और सलमान खान के परिवार के बीच टकराव। 

आखिर क्यों ‘दबंग’ के डायरेक्टर अभिनव कश्यप सलमान खान को गुंडा कहते हैं? क्यों उनका कहना है कि सलमान बात न मानो तो पीछे पड़ जाते हैं? दबंग फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनाने वाले डायरेक्टर वही इंसान जिन्होंने सलमान खान के लिए एक ऐसी हिट स्क्रिप्ट डायरेक्ट की, जिसने भाईजान की करियर ग्राफ को नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया। आज वही डायरेक्टर सलमान पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ, कि जिनके साथ मिलकर उन्होंने बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट दी, वही अब उनके खिलाफ बोल रहे हैं? क्या ये सिर्फ पर्सनल मतभेद हैं या इसके पीछे कोई गहरी कहानी छिपी है? चलिए जानते हैं इस पूरे विवाद की असली कहानी।  

एक हालिया बातचीत में अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कड़े शब्दों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सलमान को एक्टिंग से कोई खास दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 सालों से ऐसा ही है। उनके मुताबिक, सलमान जब शूट पर आते हैं। तो लगता है, जैसे वो किसी पर एहसान कर रहे हों। कश्यप ने आरोप लगाया कि सलमान को बस सेलिब्रिटी बनने का शौक है, लेकिन काम के प्रति उनका रवैया बेहद गैर-गंभीर है। उन्होंने सलमान को बदतमीज़ और बुरा इंसान बताते हुए कहा कि दबंग से पहले उन्हें इस सच्चाई का अंदाज़ा नहीं था।

ये मामला 2010 में ‘दबंग’ रिलीज़ होने के बाद से ही अभिनव कश्यप और सलमान खान के परिवार के बीच टकराव शुरू हो गया था। अभिनव का कहना था कि जब उन्होंने ‘दबंग 2’ डायरेक्ट करने से मना किया, तो खान परिवार ने उन्हें करियर खत्म करने की धमकी दी। सलमान खान ने इस पूरे मामले पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अब अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान और खान परिवार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

"करियर खाने वाले आरोप पर सलमान का तंज: शहनाज़ गिल को कहा!

इस  विवाद पर सलमान खान ने भले ही कभी कोई ऑफिसियल सफाई नहीं दी, लेकिन एक मौके पर उन्होंने मज़ाक करते हुए तंज जरूर कसा। 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल बीते रविवार को Bigg Boss 19 के स्टेज पर आईं। शहनाज ने सलमान खान के साथ 2023 में रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया था। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया और कहा, 'सर आपने इतने लोगों का करियर बनाया है।'उसी का जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा  'मैंने कहां बनाया है किसी का करियर। करियर बनाने वाला तो ऊपर वाला है। उसी के साथ उन्होंने हंसते हुए कहा- “लेकिन लोग तो कह रहे हैं, कि मैंने उसका करियर ही खा लिया है।” अब उनकी इस बात को कई लोगों ने अभिनव कश्यप के आरोपों से जोर कर देख रहे है खैर पुराने विवादों पर तो टिप्पणियां  चलती रहेगी, पर आपको क्या लगता है क्या भाई जान पाए लगाए आरोप सही है या गलत हमें कमेंट सेक्शन मे जरूर बताए