-
दोनों मिलकर फाइटर जेट प्रोग्राम के लिए स्वदेशी इंजन विकसित करने की दिशा में काम करेंगी।
|
Reliance and Rolls-Royce come together: भारत में स्वदेशी उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान AMCA कार्यक्रम के लिए रिलायंस ने रोल्स-रॉयल्स के साथ मिलकर काम करने का समझौता किया है।
दोनों कंपनियों ने अपने रणनीतिक इरादे की घोषणा करते हुए कहा है कि इस पार्टनरशिप के तहत, रिलायंस और रोल्स-रॉयस एक समर्पित एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावनाओं पर विचार करेंगे, जो भारत में पावर और प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी के लिए 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' बनेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने शुक्रवार 14 अगस्त 2026 एक बयान जारी कर कहा यह भारत के रक्षा इकोसिस्टम के लिए नरेंद्र मोदी के उस विज़न को साकार करने की दिशा में एक कदम है, जिसके तहत देश के फाइटर जेट प्रोग्राम को चलाने के लिए एक स्वदेशी इंजन तैयार किया जाना है।
रोल्स-रॉयल्स ने अपने बयान में कहा,’ हमें रिलायंस के साथ साझेदारी करने के अपने रणनीतिक इरादे की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसके तहत हम भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट AMCA प्रोग्राम के लिए एक स्वदेशी कॉम्बैट इंजन के डिज़ाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी के लिए अपनी क्षमताएं उपलब्ध कराएंगे।’
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने अपने बयान: में कहा
भारत की रणनीतिक स्वायत्तता के लिए ज़रूरी है कि हमारे पास अहम टेक्नोलॉजी के मामले में अपनी खुद की क्षमता हो।
रोल्स-रॉयस पीएलसी के सीईओ, तूफ़ान एर्गिनबिल्गिच ने कहा
मैं रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के साथ मिलकर काम करने के इस मौके का स्वागत करता हूँ। इससे एडवांस्ड इंजीनियरिंग और इंजन बनाने में हमारी सदियों पुरानी विशेषज्ञता और भारतीय इंडस्ट्री में रिलायंस की मज़बूत स्थिति एक साथ आएगी।